Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

40 एकड़ में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई: सारंगढ़ के किसान श्याम कुमार पटेल बने प्रेरणा

Ad

सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले से एक प्रेरणादायक किसान की सफलता की कहानी सामने आई है। सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत परसाडीह निवासी किसान श्याम कुमार पटेल ने आधुनिक तकनीक और कड़ी मेहनत के दम पर खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है। लगभग 40 एकड़ कृषि भूमि में विविध फसलों की खेती कर वे हर वर्ष लाखों रुपये की आमदनी अर्जित कर रहे हैं और क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए मिसाल बन चुके हैं।

Advertisements
Advertisements

श्याम कुमार पटेल अपने खेतों में सरसों, कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, बाजरा सहित कई फसलों की खेती करते हैं। उन्नत कृषि तकनीक, समय पर बुवाई और सही फसल चक्र अपनाने से उन्होंने उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। उनकी समझदारी और निरंतर मेहनत ने खेती को मुनाफे का मजबूत जरिया बना दिया है, जिससे हर साल उन्हें अच्छा शुद्ध लाभ प्राप्त हो रहा है।

Advertisements

बेहतर आमदनी के कारण वे अपने परिवार की जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया है और बेटे को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं।
श्याम कुमार पटेल को छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि योजनाओं का भी पूरा लाभ मिल रहा है। सरकारी सहयोग से उन्हें समय पर उन्नत बीज, खाद और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त होता है, जिससे उनकी खेती और अधिक सुदृढ़ हुई है।

आज श्याम कुमार पटेल क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही तकनीक, मेहनत और सरकारी सहयोग के साथ खेती को लाभकारी और आत्मनिर्भर आजीविका में बदला जा सकता है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button