Advertisement Carousel
Blog

पचपेड़ी पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, 66 लीटर महुआ शराब जप्त

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

पचपेड़ी पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, 66 लीटर महुआ शराब जप्त

अवैध शराब एवं नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध लगातार त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लोहर्सी निवासी सुखीराम केंवट एवं राजेश सिंह ठाकुर भारी मात्रा में महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए हैं।
सूचना के आधार पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी सुखीराम केंवट के पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में भरी 25 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं आरोपी राजेश सिंह ठाकुर के कब्जे से 82 पन्नियों में भरी हुई, प्रत्येक 500 एमएल की कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद शराब को विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
दोनों आरोपियों सुखीराम केंवट पिता छेदराम केंवट, उम्र 40 वर्ष एवं राजेश सिंह ठाकुर पिता स्व. बेनी सिंह ठाकुर, उम्र 52 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम लोहर्सी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button