Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग ने आकांक्षी शौचालयों के निर्माण पूर्ण करने तय की समय-सीमा

Ad

रूफ तक के निर्माण वाले शौचालयों को 31 जनवरी और लिंटल स्तर तक के शौचालयों को 28 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश
अप्रारंभ शौचालयों के काम तत्काल प्रारंभ कर 31 मार्च तक पूर्ण करने कहा
निर्धारित समयावधि में निर्माण पूर्ण नहीं होने पर निगम आयुक्तों और सीएमओ पर होगी कार्यवाही

Advertisements

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत विभिन्न नगरीय निकायों में स्वीकृत आकांक्षी शौचालयों के निर्माण पूर्ण करने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 78 नगरीय निकायों में 141 आकांक्षी शौचालय मंजूर किए गए हैं। इनमें से 26 शौचालयों के निर्माण पूर्ण हो गए हैं। निर्माणाधीन शौचालयों में से 28 प्लिंथ लेवल पर, 18 लिंटल लेवल पर और 55 रूफ लेवल पर हैं। राज्य शासन ने इन शौचालयों के निर्माण जल्द पूर्ण करने संबंधित नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को मंत्रालय से परिपत्र जारी किया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आकांक्षी शौचालयों के निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए जिन शौचालयों के काम रूफ तक पहुंच गए हैं, उन्हें 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने लिंटल स्तर तक के निर्माण वाले शौचालयों के काम 28 फरवरी 2026 तक पूर्ण करने को कहा है। विभाग ने अप्रारंभ शौचालयों के काम तत्काल प्रारंभ कर 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने संबंधित निकायों को आकांक्षी शौचालयों के निर्माण के लिए समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्धारित समयावधि में निर्माण पूर्ण नहीं होने पर निगम आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button