Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सुकमा जिले के वेकलगुंडा गांव में आगजनी की घटना

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से धर्मेंद्र यादव

Advertisements

सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक अंतर्गत किस्ताराम पंचायत के ग्राम वेकलगुंडा में शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई।

Advertisements
Advertisements

इस आगजनी में तामो गुरुवा का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, वहीं घर में रखा सारा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

घटना के समय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button