Advertisement Carousel
Blog

किसान  बुधवार कंवर ने नगरदा धान उपार्जन केंद्र में 51.20 क्विंटल धान का किया विक्रय

Ad

Advertisements

*किसान  बुधवार कंवर ने नगरदा धान उपार्जन केंद्र में 51.20 क्विंटल धान का किया विक्रय*

Advertisements

        सक्ती,  छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारु रूप से जारी है। इसी क्रम में सक्ती जिले के धान उपार्जन केंद्र नगरदा में ग्राम पंचायत पुटेकेला निवासी किसान श्री बुधवार कंवर ने 51.20 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया।  बुधवार कंवर के पास 2.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल, तेज़ एवं पारदर्शी है। केंद्र में धान की तौलाई इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से की गई तथा हमालों की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध रही, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

Advertisements


             उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य मिलने से किसानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही समय पर भुगतान की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। श्री कंवर ने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से समय और श्रम की बचत हो रही है तथा खरीदी केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने किसानों के हित में लागू की गई इन सुव्यवस्थित एवं किसान-हितैषी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button