Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये।

Ad

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर जिला दंतेवाड़ा में 03 ईनामी सहित 35 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। इस नक्सल उन्मूलन अभियान तथा शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत विगत कुछ माह में भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप बड़ी संख्या में माओवादी कैडर के द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

इस अभियान से प्रभावित होकर भैरमगढ़, मलांगेर एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी के माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित सभी माओवादी नक्सली बंद के दौरान रोड़ खोदना, पेड़ काटना एवं नक्सली बैनर पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में शामिल थे लेकिन अब वह हिंसा की राह छोड़कर लोकतंत्र और सविंधान में अपना विश्वास जताते हुए ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत मुख्य धारा से वापस जुड़ रहे हैं। पुनर्वास योजना के तहत् आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार प्रोत्साहन राशि एवं पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ प्रदाय किया जाएगा।

लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 180 ईनामी माओवादी सहित कुल 796 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button