Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

विधायक अनुज के नेतृत्व में ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यशाला का आयोजन

Ad

मोहम्मद उस्मान सौफी की रिपोर्ट

आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है-अनुज

आज धरसींवा विधानसभा के ग्राम गुमा, बाना, कुम्हारी, धनेली, सिलतरा में संगठन द्वारा दिये गए निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यशाला आयोजन कराया गया जिसमें विधायक अनुज शर्मा सम्मिलित हुए। उक्त कार्यशाला में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) लागू करने के विषय में चर्चा की गई

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए है। भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस प्रक्रिया में निर्णायक है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई फर्जी मतदाता सूची में न रहे और कोई पात्र नागरिक छूटे नहीं। आजादी के बाद कई बार पुनरीक्षण प्रक्रिया हुई है, लेकिन पहली बार इतनी गंभीरता और व्यापक स्तर पर इसे लागू किया जा रहा है। यह अभियान लोकतंत्र और राष्ट्र को सशक्त बनाने वाला है।

Advertisements

हम सभी का संकल्प हैं कि हमे हर घर तक एसआईआर अभियान को पहुंचाना है। भाजपा ने संकल्प लिया कि एसआईआर अभियान को बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से चलाया जाएगा। कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार तक पहुंचेंगे, मतदाता सूची का मिलान करेंगे और बीएलओ के साथ समन्वय में काम करेंगे, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, सटीक और पारदर्शी बन सके। यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आम नागरिकों को फॉर्म-6 (नए मतदाता जोड़ने हेतु), फॉर्म-7 (संशोधन हेतु) और फॉर्म-8 (पता परिवर्तन हेतु) की प्रक्रिया की जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए|
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा सहित मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button