Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

शिव पुराण कथा में पहुंचे भरत जाटवर

Ad

सारंगढ़ । पूर्व जनपद सदस्य भरत जाटवर शिव महापुराण कथा के दिव्य मंच पर उपस्थित होकर अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रहें है ।

Advertisements

व्यासपीठ को नमन कर पूर्व बीडीसी भरत जाटवर ने कहा कि – यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संस्कार, भक्ति , सामाजिक एकता का भव्य महोत्सव है। मैं ग्राम वासियों व आयोजन समिति के समस्त सदस्यों को हृदय से साधुवाद देता हूँ , जिन्होंने इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन के माध्यम से समाज को भक्ति, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है ।

Advertisements

ऐसे आयोजन न केवल हमारे बुजुर्गों की परंपरा को जीवित रखती हैं, बल्कि हमारी नई पीढ़ी को भी धर्म , नीति और सदाचार का मार्ग दिखाती हैं। जाटवर ने  आगे कहा कि – भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि – वे हम सभी पर अपना कृपा बनाए रखें । ग्राम, समाज व देश में सदा सुख, शांति, समृद्धि और एकता बने रहे । उक्त कथा में रामरतन साहू, किंकर निषाद की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button