Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

स्मार्ट मीटर या स्मार्ट ठगी? परसदा गांव में बिजली बिल को लेकर हंगामा, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Smart meter or smart fraud? A commotion over electricity bills erupted in Parsada village, sparking villagers' anger.

Ad

सारंगढ़। सारंगढ़ जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित परसदा गांव इन दिनों बिजली बिल के मुद्दे को लेकर चर्चा में है। गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों का आरोप है कि कंपनी द्वारा भेजे जा रहे बिजली बिल न सिर्फ अन्यायपूर्ण हैं, बल्कि वास्तविक खपत से कई गुना ज्यादा भी हैं।

Advertisements

ग्रामीणों ने बताया कि पहले जहाँ उनका मासिक बिल दो से पांच हजार रुपये के बीच आता था, वहीं अब यह अचानक 20 हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक पहुँच गया है। इससे लोगों में गंभीर नाराजगी है और वे इसे बिजली विभाग की सीधी मनमानी बता रहे हैं।

स्मार्ट मीटर पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर सही से काम नहीं कर रहे। न तो रीडिंग ली जा रही है और न ही मीटर की जांच की जा रही है। किसी को औसत बिल थमा दिया गया है, तो किसी के बिल में मनमाने यूनिट जोड़ दिए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कई उपभोक्ताओं को ऐसे बिल मिले हैं जो उनकी वास्तविक खपत से 5 से 10 गुना ज्यादा हैं।

बिल नहीं देंगे, पहले जांच कराओ

गांववालों का कहना है कि वे तब तक बिजली बिल जमा नहीं करेंगे जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि—

बिजली कंपनी बिना जांच के मनमर्जी से बिल भेज रही है। न सुनवाई है, न समाधान। हम ऐसे फर्जी बिल नहीं देंगे।”

प्रशासन से मांग – हो जांच, मिले राहत

ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में दखल देने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

गांव के लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी की यह कार्यप्रणाली गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक रूप से तोड़ने वाली है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button