Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरगुजा अंबिकापुर

अम्बिकापुर में कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगी डिजिटल साक्षरता की नई दिशा

Ad

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन कि रिपोर्ट

अम्बिकापुर कार्यात्मक व्यावसायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान सोसायटी एवं एस.टी. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंबिकापुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत उपस्थित रहीं। जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के निदेशक श्री एम. सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह, पार्षदगण श्री आलोक दुबे, श्री शशिकांत, श्री मनोज गुप्ता, श्री दीपक यादव, श्री जितेंद्र सोनी, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती प्रियंका चौबे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कैलाश ठाकुर, सम्पादक सूर्य भारती पत्रिका श्री एम.पी. गुप्ता, अंचल ओझा (सरगुजा साइंस ग्रुप), साक्षरता क्षेत्र से जुड़े सदस्य शालिनी, गिरीश गुप्ता, डॉक्टर श्रद्धा मिश्रा, श्रीमती रानी रजक, श्रीमती पूजा दुबे, इंदु मिश्रा और रिसोर्स पर्सन प्रीति तिवारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Advertisements

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर निदेशक श्री सिद्दीकी ने कहा कि कौशल विकास का उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाना है। नए कौशल सीखकर या मौजूदा कौशल को निखारकर युवा अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। श्री आलोक दुबे ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में कौशल विकास की अहमियत बताई, वहीं महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को मिलकर ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा लाभान्वित हो सकें।

रिसोर्स पर्सन प्रीति तिवारी ने जानकारी दी कि 30 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर की मूलभूत से लेकर उन्नत विषयों तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऑनलाइन आकलन में सफल होने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकेंगे।

यह कार्यक्रम युवाओं के लिए डिजिटल ज्ञान और रोजगार की नई संभावनाओं का द्वार खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button