Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

नाले में बहे दो व्यक्ति, दो किलोमीटर दूर मिला एक का शव

Ad

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

Advertisements

🛑दूसरे की तलाश जारी, दिन ढलने के कारण रोक दिया सर्च ऑपरेशन

Advertisements


🛑दुर्ग और राजनांदगांव की दो टीम कर रही तलाश

छुरिया- गैन्दाटोला फाफामार मार्ग पर स्थित छोटे पुल नदी नाला में बाढ़ के कारण बुधवार की शाम नाला पार कर रहे दो व्यक्ति पानी के तेज बहाव में बह गये । आज सुबह से दुर्ग और राजनांदगांव की गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी रही । सुबह लगभग सात बजे एक व्यक्ति का शव घटना स्थल लगभग दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में अटका मिला । वहीं दूसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है ।
ज्ञात हो कि कल बुधवार की शाम लगभग साढे छह बजे गैन्दाटोला निवासी दो व्यक्ति छोटे पुल नदी को पार कर रहे थे, इसी दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गये । खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई । देर रात तक उन्हें तलाश किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया । आज सुबह से दुर्ग और राजनांदगांव की गोताखोरों की की टीम ने नदी नाला से दो किलोमीटर दूर थाने के पीछे झाड़ियों में पेड़ से केशव धरमगुड़ी पिता होरीलाल धरमगुड़ी उम्र 55 वर्ष निवासी गैन्दाटोला का शव लटका पाया । जिसे गोताखोरों ने बाहर निकाला । वहीं दूसरे व्यक्ति बिरेन्द्र यादव की गोताखोरों की दो टीमें तलाश कर रही है । मृतक का आज पोस्टमार्टम कर परिजनों को गैन्दाटोला पुलिस ने मर्ग कायम कर शव सौंप दिया है । गमगीन माहौल मंे मृतक का अंतिम संस्कार किया गया ।

0 तहसीलदार ने गांव में कराया मुनादी
बुधवार की शाम गैन्दाटोला निवासी दो व्यक्तियों के नाले में बह जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया । और दूसरे दिन गोताखोंरों की मदद से एक व्यक्ति का शव नाले की झाड़ियों से बरामद किया गया । आज दूसरे दिन भी गोताखोरों की दो टीमें दिन भर दूसरे व्यक्ति के शव की तलाश में जुटी रही । तहसीलदार विजय कोठारी ने आसपास के नदी नालों से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराकर ग्रामीणों को तेज बारिश एवं बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने उफनते नदी नालों को पार न करने की समझाईश भी ग्रामीणों को दी है ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button