Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

कुसमी थाना प्रभारी ललित यादव सहित दो प्रधान आरक्षक निलंबित

Ad

बलरामपुर से कृष्णनाथ टोप्पो की रिपोर्ट

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना में पदस्थ थाना प्रभारी ललित यादव सहित दो प्रधान आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रामलाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनाँक एक जुलाई को जारी आदेश के तहत कुसमी थाना प्रभारी निरीक्षक ललित यादव ने शिकायत की जांच के दौरान नोटिस तामिली के लिए थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विष्णुकांत मिश्रा व प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप को बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के पश्चिम बंगाल के आसनसोल भेज दिया था।

Advertisements
Advertisements

आसनसोल में तामिली पर अमल करने की बजाए अनर्गल कार्य में लिप्त होने की मिली शिकायत पर बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्रधान आरक्षकों के साथ थाना प्रभारी को निलंबित कर रक्षित केन्द्र बलरामपुर में अटैच कर दिया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button