Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

Tv, सीरियल। से शिक्षा ले कर दिया खोफानक हत्या को अंजाम

Ad

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुर। थाना कुनकुरी के श्रीटोली में मिले सिर कटी लाश के मामले में जशपुर पुलिस ने चंद दिनों में ही हत्या का खुलासा कर दिया। मृतक के दो मौसेरे भाई, एक सगे भाई, और एक पड़ोसी ने मिलकर इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया। हत्या की वजह रोज-रोज का झगड़ा और जमीन विवाद बनी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूति वैन, मृतक का मोबाइल सेट, और अन्य वस्तुएं जप्त की हैं।

Advertisements

प्रकरण में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 136/2024 धारा 103(1), 238, 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 12.08.2024 को सुबह करीब 10 बजे गणेश बारीक ने पुलिस को सूचना दी कि कुनकुरी-तपकरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर श्रीटोली गांव के चुरहागड़ा जंगल में एक व्यक्ति का शव सिर धड़ से अलग मिला है। मौके पर जांच करने पर अज्ञात पुरुष की उम्र करीब 30-35 वर्ष पाई गई, जिसका सिर और धड़ घने जंगल में अलग-अलग पड़ा था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button