Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई सुनीता यादव

Ad

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की नवाचारी शिक्षिका हैं सुनीता यादव

सारंगढ़ बिलाईगढ़, शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर में जिले के शिक्षक पूनम सिंह साहू और सुनीता यादव को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया। सुनीता यादव की नियुक्ति वर्ष 2008 में शिक्षक पद पर शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी विकासखंड बरमकेला में हुआ, तब से  लगातार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए वे कार्य कर रही है। राज्य में वे एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत समझ के साथ पढ़ना सिखाने हेतु शिक्षा विभाग में” सुग्घर पढवैईया” योजना में शत -प्रतिशत ने अपनी दक्षता दिखाकर प्लेटीनम स्थान प्राप्त किया। भारत में अंग्रेजी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ड पावर चैंपियनशिप 2023 में इनकी छात्रा नंदिनी चौहान विजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। 2024 में रेणु पटेल ने छत्तीसगढ़ में उपविजेता बनकर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। धीरे धीरे यह वर्ड पावर चैंपियनशिप का गढ़ बनते जा रहा है। शिक्षिका सुनीता यादव स्वंय के व्यय से बच्चों के लिए रैंप निर्माण, स्थानीय भाषा में लोक साहित्य पर आधारित कहानी लिख कर बच्चों का समझ विकसित कर रही है।
बच्चों को हाट -बाजार में ले जाकर अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य करती है। सामुदायिक भागीदारी से बच्चों के लिए स्वेटर, जूते मोजे, बैग पानी बोतल,स्टैशनरी,पी टी ड्रेस, गणवेश आदि की व्यवस्था करती है। प्रतियोगिता के लिए कार्य, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु निशुल्क घर में बच्चों को पढ़ाती है। शिक्षिका सुनीता यादव को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान भी प्राप्त हो चूका है,अब तक इन्हें 100 पुरूस्कार प्राप्त हो चुका है। शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर ये दो बार हमारे नायक बन चुकी है। कोरोना काल में पूरे गांव के दीवारों पर इन्होंने प्रिंट रिच वातावरण निर्मित किया था। स्वंय के व्यय से आनलाइन क्लास के लिए लैप टाप की व्यवस्था की। बच्चों को शिक्षा मे जोड़ के रखने के लिए स्वयं के व्यय से तीन वालिंटियर भी रखे। शिक्षिका सुनीता यादव ने घर घर पठन अभियान,एफ एल एन हीरो, सामाजिक शैक्षिक अंकेक्षण,आइ एम स्पीड रीडर की शुरुआत की है। डिजिटल कौशल विकास हेतु बच्चे रिपोर्टिंग, ब्लॉगिंग,रील आदि सीख रहे हैं।

Advertisements
Advertisements


कलेक्टर धर्मेश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी एल पी पटेल, विकास खंड विकास अधिकारी नरेंद्र जांगड़े, पूर्व बी आर सी सी प्रेम नायक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती डेजी रानी जांगड़े,व एस एन भगत व डा वर्षा बंसल ने बधाई दी हैं। शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी की समर्पित प्रधान पाठक सरिता सिदार व सक्रिय शिक्षिका कुसुम साहू ने ढेरों बधाइयां दीं हैं। सुनीता यादव इस सफलता का श्रेय बलदाऊ सिंह श्याम, राज्यपाल पुरस्कार सम्मानित डी मालाकार, व्याख्याता, साथी शिक्षक सरिता सिदार, कुसुम साहू व अपने पति नंदकुमार यादव व बेटी सृजना नंदकुमार यादव को देती है। उन्होंने कहा कि खिचरी ग्राम को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सरपंच व मनोहर पटेल का विशेष सहयोग रहा।

सुनीता यादव की पारिवारिक पृष्ठभूमि

सुनीता यादव का जन्म 1अगस्त 1975 को महासमुंद जिले के उत्कृष्ट शिक्षक शपठान नाग यादव और रामदेवी नाग यादव के घर हुआ। सुनीता प्रारंभ से ही मेधावी थी। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एमए पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से व बीएड पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्व विद्यालय बिलासपुर से उत्तीर्ण की। शिक्षिका सुनीता यादव श्री नंदकुमार यादव की पत्नी हैं। इनकी इकलौती संतान सृजना नंदकुमार यादव जर्नलिज्म एंड मास मीडिया कम्युनिकेशन की छात्रा हैं।
इनके राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार से पूरे जिले में हर्ष व्याप्त है।शिक्षिका सुनीता यादव ने बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड में शासकीय प्राथमिक शाला तिलकडीह में 1 माह तक समर क्लास लगाया, इसके लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी कोटा,जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त संचालक बिलासपुर ने इन्हें सम्मानित भी किया है।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button