Advertisement Carousel
Blog

पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना नीमगांव का किया औचक निरीक्षण

Ad

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ
      
लखीमपुर खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना नीमगांव का औचक निरीक्षण किया इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष व आवास आदि का निरीक्षण कर रजिस्टर्स अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisements
Advertisements

महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया तथा जनसुनवाई से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनओं का गुण दोष के आधार पर समयबद्ध विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।

Advertisements

इसी के साथ महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर अपेक्षित कार्यवाही अमल में लाने हेतु निर्देशित किया।

इसके अतिरिक्त अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रभावी गश्त करने के निर्देश दिए तथा पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र आदर्श जनता इण्टर कालेज तथा अन्य परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button