Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

भाजपा स्थापना दिवस पर कुनकुरी में स्वच्छता अभियान, अल्पसंख्यक मोर्चा ने चलाया झाड़ू अभियान

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

कुनकुरी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संगठन द्वारा 12 अप्रैल 2026 को कुनकुरी बस स्टैंड में स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।

Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के तहत सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण भी किया गया। इस पहल से मरीजों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Advertisements

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा जशपुर जिला प्रभारी डॉ. विक्रम बबरा, जिला अध्यक्ष हदिस अंसारी, कुनकुरी शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री मनव्वर आज़ाद, जिला उपाध्यक्ष नमन जैन, जिला उपाध्यक्ष राजा आलम, कुनकुरी मंडल अध्यक्ष जुनैद अहमद सहित प्रकाश जैन, अन्युल हक, शंकर यादव, जुबेर आलम, सोहैब हाशमी, ताहिर अली, भोला एवं तबरेज़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सेवा, स्वच्छता और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button