Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, 10 लाख की मांग; पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से राजू कीर्ति चौहान

जशपुर। जिले में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।किशोर कुमार  चौहान (पूर्व स्टोरकीपर, जिला चिकित्सालय जशपुर) ने कुछ लोगों पर फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
Advertisements

शिकायत के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 1:25 बजे  प्रियल जिन्दल  (मो. 9753640220) ने फोन कर  किशोर चौहान को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद शाम करीब 4:55 बजे फिर कॉल कर उन्हें अपने साथ कार में बैठाकर सुनसान जगह ले गया।

Advertisements

पीड़ित का आरोप है कि वहां उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे धमकाते हुए कुछ कथित फर्जी व आपत्तिजनक वीडियो दिखाए गए। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपये की मांग की। 5 लाख रुपये रायपुर के मारुती लाइफ स्टाइल रायपुर में निवासरत व्यक्ति को देने का और बाकि को जशपुर में देने बोला गया था

शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस पूरे मामले में संदीप कुमार दास (रिटायर्ड लेखपाल), वैभव सोनी (वर्तमान क्रय लिपिक) तथा वैभव सिन्हा ( लेखपाल तथा वर्तमान स्टोरकीपर) की संलिप्तता भी बताई गई है। पीड़ित का कहना है कि इन लोगों द्वारा पहले से ही उसे परेशान किया जा रहा था और साजिश के तहत यह फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है।
किशोर कुमार चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में भी विभागीय स्तर पर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई थी और इलाज भी कराना पड़ा था।
पीड़ित ने 08 अप्रैल को पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।
फिलहाल,  थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
गौरकरने वाली बात तो ये है  शिकायत के बाद पीड़ित का फोटो ,विडियो सोशल मीडिया में वायरल करना इससे यह प्रतीत हो रहा है कि प्रियल जिंदल और उसके साथी को पुलिस प्रसाशन का छत्रछाया है जिससे बेख़ौफ़ होकर खुले आम घूम रहे  है और पुलिस प्रसाशन उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर आला अधिकारियों का इस मामले चुप्पी क्यों

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button