Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर में डीआईजी-एसएसपी की बड़ी बैठक, लंबित अपराधों पर सख्त निर्देश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अपराध समीक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कार्यालय जशपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना-चौकी प्रभारी और लोक अभियोजन अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

बैठक के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी ने अनुविभागवार लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की और सभी मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि पुराने मामलों को अभियान चलाकर तेजी से निपटाया जाए और किसी भी प्रकरण को अनावश्यक लंबित न रखा जाए।

इसके साथ ही लंबित पीएम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई गई और संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लोक अभियोजन अधिकारियों द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत “चेन ऑफ कस्टडी” की प्रक्रिया, सैंपलिंग, जब्ती और मालखाना प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि मामूली लापरवाही भी कोर्ट में आरोपी को लाभ दिला सकती है, इसलिए हर प्रक्रिया का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है।

डीआईजी एवं एसएसपी ने जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि गौ-तस्करी, गांजा और मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। सूचना मिलने पर तत्काल नाकाबंदी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों और अंतरराज्यीय मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने, संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने और सूचना देने वालों की गोपनीयता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

यातायात नियमों को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड, बिना नंबर प्लेट और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी चालानी कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी एवं एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि कोई भी फरियादी थाना या चौकी से निराश होकर न लौटे। सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और आम जनता के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।

कुल मिलाकर, इस बैठक के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि जशपुर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है और अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button