Advertisement Carousel
Blog

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण, पोषण पखवाड़ा जागरूकता सत्र आयोजित

Ad

Advertisements

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण, पोषण पखवाड़ा जागरूकता सत्र आयोजित
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में महतारी वंदन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के ई-केवाईसी कार्य को सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण सह जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण सत्र में च्वाइस सेंटर के वीएलई एवं परियोजना अधिकारियों को महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के ई-केवाईसी प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आ रही व्यावहारिक समस्याओं का समाधान मास्टर ट्रेनर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सरल एवं व्यवस्थित तरीके से समझाया गया तथा वीएलई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि ई-केवाईसी का कार्य जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में पोषण अभियान के अंतर्गत “पोषण पखवाड़ा” को लेकर भी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। बताया गया कि 09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिले में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनसमुदाय में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
जागरूकता सत्र के दौरान यह भी बताया गया कि वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार बच्चे के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत से अधिक विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है, जबकि जीवन के पहले 1000 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य फोकस “जीवन के प्रारंभिक छह वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” पर केंद्रित किया गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पोषण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button