Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 23 लीटर शराब जब्त

Ad

Advertisements

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 23 लीटर शराब जब्त
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 23 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3,450 रुपये बताई जा रही है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में जिले भर में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था।
पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खोखरा क्षेत्र में दबिश दी, जहां आरोपी प्रीतम राठौर (27 वर्ष), निवासी खोखरा, जांजगीर को 23 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, आरक्षक शंकर राजपूत, लीला राम साह, रेखा यादव एवं नीतीश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button