Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मरीजों को फल वितरित कर प्रभारी मंत्री ने जाना हाल-चाल, अस्पताल सुविधाओं का लिया जायजा

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर, मध्यप्रदेश:मध्यप्रदेश शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने सोमवार को अपने मैहर प्रवास के दौरान सिविल अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की।

Advertisements
Advertisements

अस्पताल निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार एवं सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर श्रीकांत चतुर्वेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अस्पताल का स्टाफ भी मौजूद रहा।

प्रभारी मंत्री की इस पहल से मरीजों और उनके परिजनों में संतोष देखा गया, वहीं प्रशासन को भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button