Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़शिक्षासारंगढ़ - बिलाईगढ़

एफ.एल.एन. वारियर्स बनी लक्ष्मी उरांव,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा सम्मानित…

Ad

सारंगढ़।सारंगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पचपेड़ी में पदस्थ सक्रिय शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी उरांव को एफएलएन वारियर्स शिक्षक के रूप में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में चुना गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक जलतारे सर एवं नवा जतन टीम रही।
छत्तीसगढ़ राज्य से पूर्व 100 शिक्षकों को चयन किया गया जिसमें दुर्ग जिला में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव द्वारा लक्ष्मी उरांव को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।वेब लिंक के माध्यम से सभी शिक्षकों को अपनी शालाओं में शैक्षिक गतिविधियां नवाचार, नवा जतन एवं अभिनव चुनौतियां ली जातीं हैं, राज्य के 72000 हजार शिक्षकों में से डी.आर.जी. एवं एस.सी.ई.आर.टी. टीम द्वारा विविध प्रश्नों से शिक्षकों का शानदार साक्षात्कार लिया गया।जिसमें 100 शिक्षकों का चयन एवं एफ. एल. एन. नवा जतन वारियर्स शिक्षक सम्मान 2026 के लिए हुआ।इस अवसर पर एफ. एल. एन. नवा जतन रिसोर्स शिक्षक परिवार छत्तीसगढ़ अध्यक्ष आर. के. जलतारे, उप संचालक लोक शिक्षण छ.ग. आशुतोष चावरे, संयुक्त संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद छ.ग. के अधिकारी कर्मचारी एवं शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी जे. आर. डहरिया, विकास शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोशले एवं राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी ने बधाई प्रेषित की है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button