Advertisement Carousel
Blog

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Ad

Advertisements

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Advertisements
Advertisements


विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 को ए.डी.आर. भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा, श्री जयदीप गर्ग के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश श्री जयदीप गर्ग एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री गर्ग ने उपस्थित जनों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आम जनता को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने वर्ष 2026 की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहें” पर प्रकाश डालते हुए सभी से नियमित व्यायाम, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।


शिविर में उपस्थित नाक-कान-गला विशेषज्ञ डॉ. सरोज कच्छप ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और मानसिक तनाव को कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।


कार्यक्रम का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री मनोज कुमार कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने नालसा की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।


शिविर के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा आमजन का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें बीपी, शुगर, ब्लड जांच, ईसीजी, नाक-कान-गला परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में भाग लेकर इसका लाभ उठाया।


इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीशगण, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण—डॉ. आलोकनाथ मंगलम, डॉ. राजेश वस्त्रकर, डॉ. दिव्य प्रकाश देवांगन, डॉ. राज दिवाकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी, न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारी, अधिवक्तागण, विधि छात्र-छात्राएं एवं पक्षकार उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, श्रीमती अंजू कंवर द्वारा किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button