Advertisement Carousel
Blog

यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, 1150 चालान काटकर ₹4.43 लाख वसूले

Ad

Advertisements

सक्ती यातायात पुलिस की रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई, 1150 चालान काटकर ₹4.43 लाख वसूले
सक्ती, —

Advertisements


जिला सक्ती में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त अभियान चलाते हुए रिकॉर्ड तोड़ चालानी कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49 पर स्थित सक्ती जिले में औद्योगिक गतिविधियों एवं भारी वाहनों की आवाजाही के चलते यातायात का दबाव लगातार बना रहता है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जनहानि रोकने के उद्देश्य से हाईवे पर सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री वाय. एन. शर्मा के नेतृत्व में टीम द्वारा लगातार नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।
इन उल्लंघनों पर हुई कार्रवाई:
यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं ओवर स्पीड जैसे खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है।
रिकॉर्ड स्तर पर चालान:
माह मार्च 2026 में कुल 1150 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹4,43,800/- (चार लाख तैंतालीस हजार आठ सौ रुपये) समन शुल्क के रूप में वसूले गए। यह आंकड़ा जिला सक्ती में अब तक की सबसे बड़ी और रिकॉर्ड कार्यवाही मानी जा रही है।
टीम की सक्रिय भूमिका:
इस अभियान में सउनि. सुरेंद्र सिंह एवं सउनि. लक्ष्मण महानदिया सहित यातायात पुलिस की टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

सक्ती यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button