Advertisement Carousel
Blog

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Ad

Advertisements

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
सक्ति,

Advertisements


थाना सक्ती पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 अप्रैल 2026 को पीड़िता ने थाना सक्ती में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान ग्राम जगदल्ला निवासी आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल उसके घर पहुंचा और पानी मांगने के बहाने अंदर आया। पीड़िता द्वारा पानी देने के दौरान आरोपी ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
मामले में थाना सक्ती द्वारा अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के निवास ग्राम जगदल्ला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। इसके पश्चात विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुसुम, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक राधेश्याम लहरे, श्याम गबेल, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम एवं महिला आरक्षक अनिता कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सक्ति पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि महिला संबंधी अपराधों के प्रति पुलिस गंभीर है और आरोपियों के विरुद्ध सख्त एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button