Advertisement Carousel
Blog

ताबड़तोड़ कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

पामगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सेमरिया सबरिया डेरा निवासी नोनी बाई (उम्र 47 वर्ष) को पकड़कर उसके कब्जे से करीब 40 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹8,000/-) बरामद की गई।
मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू, सहायक उप निरीक्षक संतोष बंजारे, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, विजय निराला, रामलाल मार्कडेय, आरक्षक भुवनेश्वर पटेल, श्याम ओग्रे, विनोद मनहर, लक्ष्मीकांत, महिला आरक्षक सविता पटेल, मोनिका जोगी, प्रेमा जांगड़े तथा सैनिक चंद्रशेखर प्रधान एवं अनिल दिनकर का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर रोक लगाने हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा इस प्रकार के अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button