Advertisement Carousel
Blog

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस जवानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ad

Advertisements

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस जवानों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Advertisements


बिलासपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा में तैनात जवानों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को ध्यान में रखते हुए “विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर” का आयोजन दिनांक 07 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा।
यह आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में संपन्न होगा।


स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील पहल
बिलासपुर पुलिस द्वारा जहां एक ओर यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम को भी प्राथमिकता दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता, स्फूर्ति एवं मानसिक सजगता को बनाए रखना है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच एवं उपचार
शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हृदय रोग, श्वास एवं छाती रोग, मधुमेह, रक्तचाप, हड्डी रोग, चर्म रोग तथा पैथोलॉजी से संबंधित जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, धूप से बचाव एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।


विशिष्ट अतिथि एवं आयोजन समिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी श्री रजनेश सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय गुप्ता (यूनिट हेड, अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर) करेंगे, जबकि संयोजक के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे की भूमिका रहेगी।
आयोजन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिलासपुर के सहयोग से डॉ. मोहन गुप्ता, डॉ. प्रमोद जायसवाल एवं डॉ. प्रसन्ना सिंह समन्वयक के रूप में उपस्थित रहेंगे।


विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान करेंगे, जिनमें प्रमुख हैं—
डॉ. दीपक गुप्ता (श्वास रोग विशेषज्ञ)
डॉ. एम.पी. सामल (हृदय रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अभिजीत रायजादा (मधुमेह रोग विशेषज्ञ)
डॉ. विनय कुपटकर (रक्तचाप विशेषज्ञ)
डॉ. प्रमोद जायसवाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
डॉ. शिरीष मिश्रा (हड्डी रोग विशेषज्ञ)
डॉ. अखिलेश देवराज (पल्मोलॉजिस्ट)
सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश
जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकें और बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकें।

यह पहल बिलासपुर पुलिस की अपने जवानों के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो न केवल उनके स्वास्थ्य को सुदृढ़ करेगी बल्कि उनकी कार्यक्षमता को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button