Advertisement Carousel
Blog

रतनपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारचाकू, कट्टा नुमा हथियार और कार जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल

Ad

Advertisements

रतनपुर पुलिस का सख्त एक्शन: हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
चाकू, कट्टा नुमा हथियार और कार जब्त, आर्म्स एक्ट में भेजे गए जेल

Advertisements


बिलासपुर,

Advertisements


जिला बिलासपुर के थाना रतनपुर पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार तथा घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई है।
राहगीरों को हथियार दिखाकर फैला रहे थे दहशत
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 अप्रैल 2026 को थाना रतनपुर में फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रानीगांव मेन रोड पर दो व्यक्ति धारदार चाकू और कट्टा नुमा हथियार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहे हैं और क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हैं।
तत्काल कार्रवाई कर दोनों आरोपी दबोचे गए
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्राप्त निर्देशों के बाद पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
नबीदाद खान (42 वर्ष), निवासी करैहापारा रतनपुर
दीशू कोरी (23 वर्ष), निवासी रानीगांव रतनपुर
शामिल हैं।
हथियार और वाहन जब्त, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू, कट्टा नुमा हथियार एवं घटना में प्रयुक्त कार जब्त की। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन के नेतृत्व में निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक नरेश गर्ग सहित पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
असामाजिक तत्वों पर जारी रहेगी सख्ती
रतनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button