Advertisement Carousel
Blog

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तारसिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 चाकू बरामद

Ad

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 चाकू बरामद
बिलासपुर,

Advertisements


जिला बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए हैं।

पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अप्रैल 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा फोकटपारा क्षेत्र में पैदल पेट्रोलिंग के दौरान असामाजिक तत्वों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कतियापारा मिनी स्टेडियम के पीछे एक युवक धारदार हथियार लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सचिन लोनिया (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मारपीट और जानलेवा हमले का दूसरा मामला
इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में आरोपी मानस गढेवाल (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने 30 मार्च 2026 को प्रार्थी श्याम बिहारी यादव से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
इतना ही नहीं, आरोपी ने धारदार हथियार से प्रार्थी के बाएं हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया।

Advertisements

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से भी एक धारदार चाकू जब्त किया गया है तथा आर्म्स एक्ट की धाराएं जोड़ी गई हैं।
कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस सख्त
सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button