Advertisement Carousel
Blog

गांव में नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Ad

Advertisements

पेंड्री गांव में नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
नवागढ़ पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जांजगीर-चांपा जिले के थाना नवागढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री में पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
नशे के खिलाफ सशक्त संदेश
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश देते हुए लोगों से इस सामाजिक बुराई से दूर रहने की अपील की गई।
साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
साइबर जागरूकता सत्र में ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अंजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की महत्वपूर्ण सलाह दी गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आयोजन
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे ने किया।

Advertisements


अभियान आगे भी रहेगा जारी
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं अन्य सामाजिक अपराधों के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button