Advertisement Carousel
Blog

किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग ₹20 लाख की संपत्ति बरामद

Ad

Advertisements

किराए के ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग ₹20 लाख की संपत्ति बरामद

Advertisements


जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उन्हें धोखाधड़ी से बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर इंजन एवं ट्रॉली सहित लगभग ₹20 लाख की संपत्ति बरामद की है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में Anurag Das Mahant (34 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला, जिला जांजगीर-चांपा (हाल मुकाम पावर हाउस, बिलासपुर) को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से—
4 ट्रैक्टर इंजन
1 ट्रॉली
कुल अनुमानित कीमत – लगभग ₹20 लाख
ठगी का तरीका
आरोपी भोले-भाले किसानों को ट्रैक्टर किराए पर देने का झांसा देता था। इसके बाद वह किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी शपथ पत्र तैयार कर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो जाता था और अपना मोबाइल बंद कर लेता था।
शिकायत से हुआ खुलासा
प्रार्थी विनोद कुमार खुसरो (निवासी परसाही नाला) द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि आरोपी ट्रैक्टर काम के बहाने ले गया और वापस नहीं किया। संपर्क करने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः फरार हो गया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने—
किराए पर लिए ट्रैक्टरों को फर्जी शपथ पत्र के माध्यम से बेचा
अलग-अलग नामों से किसानों को धोखा दिया
अकलतरा, पामगढ़ एवं नैला क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दिया
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरालकर, आरक्षक गौकरण राय, राजा जयप्रकाश एवं राज पांडे का विशेष योगदान रहा।

अकलतरा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय ठगी के गिरोहों पर अंकुश लगने की उम्मीद है। पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लेन-देन में सतर्कता बरतें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button