Advertisement Carousel
Blog

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

थाना – सिरगिट्टी, जिला – बिलासपुर (छ.ग.)
आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
नगदी, मोबाइल एवं कार सहित लगभग ₹17 लाख की जप्ती
बिलासपुर। आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिरगिट्टी पुलिस एवं एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए गए।

Advertisements


कार में बैठकर चला रहे थे सट्टा
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुम्बर पेट्रोल पंप के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार (क्रमांक CG10BD8888) में तीन व्यक्ति स्थान बदल-बदलकर मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।
मोबाइल जांच में मिला सट्टा संचालन का प्रमाण
मौके पर आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें सट्टा से संबंधित लेन-देन का विवरण भी मिला है।

Advertisements


गिरफ्तार आरोपी
रामेश्वर गुप्ता उर्फ दउवा (40 वर्ष), निवासी बाजार पारा गनियारी, थाना कोटा, जिला बिलासपुर
दीपचंद सोनकर उर्फ चिंटू (32 वर्ष), निवासी देवरी खुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर
सीताराम साहू (36 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 12 नजरलाल पारा, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर


जप्त सामग्री
नगदी रकम – ₹5,01,300/-
मोबाइल फोन – 04 नग
क्रेटा कार – अनुमानित कीमत ₹10,00,000/-
कुल जुमला कीमत – लगभग ₹17,00,000/-


अन्य स्थानों पर भी जांच जारी
पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालन करना स्वीकार किया गया है। साथ ही अन्य थाना क्षेत्रों में भी इनके द्वारा सट्टा संचालन की जानकारी मिली है, जिसकी जांच जारी है।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 7(2) एवं 112 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा आईपीएल सट्टेबाजी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button