Advertisement Carousel
Blog

अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Ad

Advertisements

अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस एवं विभिन्न नागरिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में “अंतर्राष्ट्रीय चेतना दिवस संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह–2026” का भव्य आयोजन पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज, प्रशासन एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ऐतिहासिक सहभागिता देखने को मिली।

Advertisements
Advertisements


कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (IPS) उपस्थित रहे, जिनका NHICF एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर 20 से अधिक सामाजिक, साहित्यिक एवं पत्रकार संगठनों ने भाग लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “चेतना अभियान” के आठों आयामों की सराहना की।
चेतना अभियान की सराहना


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन एवं अपराध नियंत्रण में चेतना अभियान की प्रभावशीलता की प्रशंसा की तथा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक (कुलपति, थावे विद्यापीठ, बिहार) ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सबसे अधिक ‘चेतना’ की आवश्यकता है और इस दिशा में किया जा रहा कार्य पूरे देश के लिए अनुकरणीय है।
विशेष अतिथि एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में स्थायी परिवर्तन के लिए पुलिस एवं जनता की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। “चेतना” अभियान पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम है।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मास्टर तनिष्क ने अपने गीतों से समां बांधा, वहीं 8 वर्षीय मयंशी खंडेलवाल ने “जिंदगी प्यार का गीत है” प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भाव-विभोर कर दिया।
विभिन्न संगठनों की सहभागिता
कार्यक्रम में बिलासपुर एजुकेशन वेलफेयर, एबीकेएमएस फाउंडेशन, लायंस क्लब बिलासपुर मिडटाउन, परिवर्तन – एक आशा की किरण, बज़्म-ए-अदब, बिलासपुर मुस्लिम जमात, विकलांग चेतना परिषद, आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन सहित अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेष सम्मान प्रदान
NHICF द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, समाजसेवियों एवं विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। प्रमुख सम्मानित व्यक्तियों में सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप यादव, सुश्री उमा ध्रुव, सेवानिवृत्त एएसआई राम प्रसाद सिंह यादव, निरीक्षक विजय चौधरी, उपनिरीक्षक जे.पी. निषाद, समाजसेवी श्रीमती सिमरन तिलरेजा, साइबर एक्सपर्ट प्रभाकर तिवारी सहित अन्य शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गणमान्य नागरिकों द्वारा एसएसपी का विशेष सम्मान भी किया गया।
अतिथियों के विचार
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी ने कहा कि जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की नींव होते हैं।
CMD कॉलेज के चेयरमैन पं. संजय दुबे ने युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन हेतु ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि समाज में चेतना जागृत करना पत्रकारिता का भी मूल उद्देश्य है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे ने इसे अनुशासन एवं जिम्मेदारी बढ़ाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम न होकर “चेतना की जनक्रांति” का प्रारंभ है। बिलासपुर पुलिस, NHICF एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु व्यापक जागरूकता की मजबूत नींव रखी गई है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button