Advertisement Carousel
Blog

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने किया चांपा न्यायालय भवन का निरीक्षण

Ad

निर्माण कार्य में तकनीकी मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश

Advertisements

Advertisements

“निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की ली जानकारी”

जांजगीर-चांपा जिले में न्यायिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत
निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय, तहसील चांपा का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा और प्रगति का बारीकी से जायजा लिया गया।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग द्वारा निर्माणाधीन व्यवहार न्यायालय भवन का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती और निर्माण की गुणवत्ता की जांच की गई।

इस दौरान सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया।
विशेष रूप से कंक्रीट की मजबूती और विद्युत तारों की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश ने संबधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

इस मौके पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान,
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा,
वरिष्ठ श्रेणी व्यवहार न्यायाधीश नम्रता नोरगे,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा
और कार्यपालन अभियंता ममता पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण को न्यायिक अधोसंरचना को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अब देखना होगा कि निर्माण कार्य तय समय में और तय मानकों के अनुरूप पूरा हो पाता है या नहीं।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button