Advertisement Carousel
Blog

आधी रात छापा, अवैध रेत कारोबारियों में मचा हड़कंप

Ad

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, करही से 5 ट्रैक्टर पकड़े गए अवैध खनन पर सख्ती, कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ एक्शन खनिज माफिया पर कसा शिकंजा, संयुक्त टीम की छापेमारी नियम तोड़ने वालों पर वार, अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई

Advertisements

    Advertisements

    करही में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर जब्त

    कलेक्टर के निर्देश पर देर रात छापेमारी, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
    सक्ती,


    जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम करही में देर रात बड़ी कार्रवाई की गई।
    अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार हसौद श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार सक्ती श्री लक्ष्मीकांत कोरी एवं थाना प्रभारी बिर्रा की संयुक्त टीम ने रात लगभग 1 बजे छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से रेत का भंडारण एवं परिवहन करते पाए जाने पर 05 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया।
    यह कार्रवाई खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिससे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया।

    Advertisements


    प्रकरण में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    कलेक्टर श्री तोपनो ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


    जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    First Chhattisgarh News Ad

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button