Advertisement Carousel
Blog

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 2 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.48 लाख नकद जब्त

Ad

Advertisements

आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते 2 सटोरिए गिरफ्तार, ₹1.48 लाख नकद जब्त
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित मोबाइल और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अपराध क्रमांक 448/26 के तहत धारा 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 112 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 04 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल मैच (राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस) पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। सूचना पर थाना सिविल लाइन एवं ACCU की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Advertisements
Advertisements


गिरफ्तार आरोपियों में
सौरभ पवार (32 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा तथा
कमल पंजवानी (30 वर्ष) निवासी चकरभाठा कैम्प शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1,48,500 नकद, 2 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा (क्रमांक CG-10 AJ-8770) जब्त किया है।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button