Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

पाला पकारीय के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक घायल

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पाला पकारीय के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में जा रही मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisements
Advertisements

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत मदद की और तीनों घायलों को 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल युवकों की पहचान सोनवर्षा निवासी मंगल वर्मा, नारायण वर्मा और अनुज वर्मा के रूप में हुई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति इसकी वजह हो सकती है।

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस घटना से इलाके में चिंता का माहौल है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button