Advertisement Carousel
Blog

व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल और बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Ad

Advertisements

व्हाट्सएप, फर्जी ईमेल और बैंकिंग प्रक्रिया का दुरुपयोग, बिलासपुर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिलासपुर

Advertisements


जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में विदेशी निवेश और डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रार्थी से कुल 3 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी नवीन जून (34 वर्ष), निवासी सोनीपत (हरियाणा) एवं वर्तमान में देवरी खुर्द, बिलासपुर में रह रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इस ठगी को अंजाम दिया।
प्रार्थी ने थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें स्वयं को ग्रेट ब्रिटेन निवासी “डॉ. लोव्हीत” बताकर संपर्क किया गया। इसके बाद एक अन्य महिला “ग्रेस डेविड” (निवासी स्कॉटलैंड) से संपर्क कराया गया, जिसने भारत में 500 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव देकर प्रार्थी को पार्टनर बनाने का झांसा दिया।
इस झांसे में आकर प्रार्थी से डिमांड ड्राफ्ट क्लियरेंस, एंबेसी, बैंक, आरबीआई एवं अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे मांगे गए। प्रार्थी ने अपने और परिवार के खातों से आरटीजीएस एवं ऑनलाइन माध्यम से कुल 3.13 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आरोपियों को ट्रांसफर कर दी।

Advertisements


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी नवीन जून ने अपने मोबाइल से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को बैंक, एंबेसी और अन्य संस्थाओं का अधिकारी बताकर प्रार्थी को भ्रमित किया। आरोपी बैंकिंग प्रक्रिया की जानकारी रखता था और उसी का दुरुपयोग कर इस ठगी को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से थार और वेन्यू वाहन, मोबाइल फोन, टैबलेट एवं लैपटॉप जप्त किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी संभावना है, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button