Advertisement Carousel
Blog

फर्जी मैरिज ब्युरो का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

Ad

Advertisements

फर्जी मैरिज ब्युरो का भंडाफोड़, शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

कॉल सेंटर चलाकर युवतियों से फर्जी प्रोफाइल बनवाते थे आरोपी, 10 कंप्यूटर व 70 मोबाइल जब्त

Advertisements

बिलासपुर
शादी के नाम पर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी मैरिज ब्युरो गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सरकंडा और कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित कॉल सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के माध्यम से मैरिज ब्युरो संचालित कर रहे थे। ये लोग शादी के इच्छुक युवकों को बेहतर जीवनसाथी दिलाने का झांसा देकर उनसे रकम वसूलते थे।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि ग्राहकों को आकर्षित करने और भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए युवतियों से फर्जी प्रोफाइल बनवाकर उनसे बातचीत कराई जाती थी। रकम लेने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की जाती थी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब बिहार निवासी एक शिकायतकर्ता से विवाह हेतु वधु उपलब्ध कराने के नाम पर 10 हजार रुपये लिए गए, लेकिन बाद में उसे कोई सेवा नहीं दी गई। ठगी का एहसास होने पर शिकायत ऑनलाइन दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
पूर्व में म्यूल खातों की जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सरकंडा क्षेत्र में एक मैट्रिमोनियल ऑफिस पर दबिश दी, जहां संचालक और सहयोगी मौके पर मिले। पूछताछ में गिरोह द्वारा ठगी की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

Advertisements


पुलिस ने मौके से 10 कंप्यूटर सेटअप, 70 मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। साथ ही बैंक खातों की जांच में लाखों रुपये के लेनदेन का भी पता चला है।
गिरफ्तार आरोपियों में महारथी साहू, फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास, तरुणा उर्फ सोनू खरे और नीरा बाथम शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर के अन्य क्षेत्रों में संचालित ऐसे मैरिज ब्युरो पर भी निगरानी रखी जा रही है और जांच जारी है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button