Advertisement Carousel
Blog

जुआ फड़ पर जैजैपुर पुलिस की दबिश, 4980 रुपये नगद व 2 मोटरसाइकिल जब्त

Ad

Advertisements

जुआ फड़ पर जैजैपुर पुलिस की दबिश, 4980 रुपये नगद व 2 मोटरसाइकिल जब्त

Advertisements


सक्ती, 03 अप्रैल 2026। जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैजैपुर पुलिस ने ग्राम बेलदुला में जुआ फड़ पर दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सक्ती  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती  भुनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध शराब, जुआ-सट्टा के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना जैजैपुर पुलिस ने ग्राम बेलदुला में छापेमारी की। मौके पर आरोपी कामता चन्द्रा (43 वर्ष), रमेश कुमार भारद्वाज (42 वर्ष) एवं फलिन्द्र कुमार चन्द्रा (55 वर्ष) को 52 पत्ती ताश से ‘काटपत्ती’ जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया, जबकि कुछ अन्य जुआरी मौके से फरार हो गए।

Advertisements


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से 4,980 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक बोरी तथा दो मोटरसाइकिल (बजाज प्लेटिना एवं हीरो पैशन प्रो) जब्त की है।


उक्त कृत्य पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। जुर्म जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर माननीय तहसील न्यायालय जैजैपुर में पेश किया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चन्द्रा सहित प्रधान आरक्षक विष्णु कश्यप एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button