Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसे मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Ad

Advertisements

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसे मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Advertisements


जांजगीर-चांपा, 

सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री से आरोपियों ने दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया और दिसंबर 2025 से उसके अश्लील फोटो-वीडियो को इंस्टाग्राम के विभिन्न आईडी से प्रार्थी एवं उसके रिश्तेदारों को भेजकर 70 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। साथ ही पैसे नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।


मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा जांच शुरू की गई।

Advertisements


विवेचना के दौरान साइबर तकनीकी की मदद से इंस्टाग्राम के विभिन्न आईडी संचालित करने वाले मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। जांच में आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष) एवं शिवम भवानी (19 वर्ष), दोनों निवासी पाली नैला, जांजगीर के रूप में हुई।


पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ग्राम पाली नैला में दबिश देकर दोनों आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें और किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button