Advertisement Carousel
Blog

अवैध महुआ पास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेंदवाही तालाब में भारी मात्रा में कच्चा माल नष्ट

Ad

Advertisements

अवैध महुआ पास पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तेंदवाही तालाब में भारी मात्रा में कच्चा माल नष्ट
सक्ती, 

Advertisements

जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैजैपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम ओड़ेकेरा स्थित तेंदवाही तालाब में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में महुआ पास (कच्चा माल) को नष्ट किया।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना जैजैपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ओड़ेकेरा के तेंदवाही तालाब के पार अवैध शराब निर्माण हेतु महुआ पास को पानी में डुबाकर रखा गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तालाब से भारी मात्रा में महुआ पास बरामद किया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चन्द्रा, प्रधान आरक्षक परमानंद घृतलहरे, आरक्षक मनोज लहरे एवं आरक्षक राधेश्याम टंडन का विशेष योगदान रहा।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्रवाई लगातार जारी

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button