Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

TET अनिवार्यता के विरोध में जशपुर के सैकड़ों शिक्षक दिल्ली रवाना | रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को होगा बड़ा प्रदर्शन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित दिल्ली के एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में शामिल होने हेतु जशपुर जिला से जिला संचालक संतोष टांडे एवं अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों का एक जत्था बस के माध्यम से रवाना हुआ।
यह जत्था अपने अधिकारों की मांग को लेकर राजधानी दिल्ली में होने वाले आंदोलन में भाग लेकर अपनी एकजुटता और संघर्ष का परिचय देगा।

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 अप्रैल को आयोजित एकदिवसीय आंदोलन (TET अनिवार्यता के विरोध) में शामिल होने हेतु जशपुर जिले से सैकड़ों शिक्षकों का एक जत्था आज बस के माध्यम से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला संचालक संतोष टांडे एवं अजय कुमार गुप्ता द्वारा किया जा रहा है।
उक्त आंदोलन में प्रदेश एवं देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होकर TET अनिवार्यता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेंगे। जशपुर जिले के शिक्षक भी पूरी एकजुटता के साथ इस आंदोलन में भाग लेकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।
प्रस्थान के दौरान शिक्षकों में उत्साह एवं एकजुटता का माहौल देखने को मिला। सभी ने यह संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button