Advertisement Carousel
Blog

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट के प्रयास में दो आरोपी

Ad

Advertisements

बेलगहना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर

Advertisements


जिला बिलासपुर के थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट के प्रयास करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:30 बजे गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर वापस ग्राम विचारपुर लौट रहे कार सवारों को बेलगहना-कोनचरा मार्ग के सुनसान जंगल क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों ने रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर कार रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को तेजी से आगे बढ़ा लिया।
आरोपी करीब 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए ग्राम विचारपुर पहुंचे और वहां कार सवारों को रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से आरोपी घबराकर फरार हो गए और अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गए।
घटना की रिपोर्ट 02 अप्रैल को प्रार्थी हरिल साय टोप्पो द्वारा दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं—
सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय (20 वर्ष), निवासी गंगानगर बेलगहना


राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू (20 वर्ष), निवासी करवा बेलगहना
आरोपियों के कब्जे से एक खंजरनुमा चाकू एवं एक स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जिसमें गंभीर अपराध शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 312, 126(2), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस घटना में ग्रामीणों की सतर्कता और साहस की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button