Advertisement Carousel
Blog

एसपी विजय पाण्डेय आईपीएस प्रशिक्षण पर जाएंगे, विमल बैंस संभालेंगे जिले का प्रभार

Ad

Advertisements

एसपी विजय पाण्डेय आईपीएस प्रशिक्षण पर जाएंगे, विमल बैंस संभालेंगे जिले का प्रभार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) 06 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित आईपीएस इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद रवाना होंगे।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री पाण्डेय उच्च स्तरीय पुलिस प्रशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आधुनिक कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
एसपी के प्रशिक्षण अवधि के दौरान जिले में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए 11वीं बटालियन पुटपुरा, जांजगीर के सेनानी श्री विमल कुमार बैंस को जिले के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान श्री विमल कुमार बैंस जिले में कानून व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से संबंधित सभी कार्यों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button