Advertisement Carousel
Blog

ई-चालान प्रणाली लागू: अब राजस्व जमा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

Ad

Advertisements

ई-चालान प्रणाली लागू: अब राजस्व जमा प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
सक्ति,

Advertisements


जिले में वित्तीय व्यवस्था को पारदर्शी और सुगम बनाने के उद्देश्य से मैनुअल (भौतिक) चालान प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब ई-कोष पोर्टल के माध्यम से ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है, जिससे शासकीय राजस्व जमा की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन हो गई है।
जिला कोषालय सक्ती के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-चालान मॉड्यूल के जरिए ओटीसी (ओवर द काउंटर) चालान जमा करने संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कोषालय अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संबंधित अधिकारियों को नई ऑनलाइन प्रणाली के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है, ताकि इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने जानकारी दी कि 01 अप्रैल 2026 से मैनुअल चालान पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं और अब सभी प्रकार के चालान केवल ई-चालान के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ओटीसी सुविधा के तहत चालान का विवरण सीधे ऑनलाइन बैंक को प्रेषित किया जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर दोबारा डेटा एंट्री की आवश्यकता समाप्त होगी और समय की बचत होगी।

Advertisements


जिला कोषालय अधिकारी के अनुसार, बैंक काउंटर पर केवल वही चालान स्वीकार किए जाएंगे, जो ऑनलाइन जनरेट किए गए हों और जिनमें ट्रेजरी रेफरेंस नंबर (टीआरएन) अंकित हो। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सरल बनेगी।
नई डिजिटल व्यवस्था के लागू होने से कार्यों में तेजी आएगी, त्रुटियों में कमी होगी तथा राजस्व जमा की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बन सकेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली को समयबद्ध और प्रभावी रूप से लागू करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं आहरण-संवितरण अधिकारी उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button