Advertisement Carousel
Blog

अकलतरा में महिला से मारपीट व धमकी: आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अकलतरा में महिला से मारपीट व धमकी: आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में शराब के नशे में महिला के साथ मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा क्षेत्र की एक महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 31 मार्च 2026 की रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच मस्जिद मोहल्ला निवासी इब्राहिम खान उर्फ नक्कू (29 वर्ष) नशे की हालत में उसके घर पहुंचा। आरोपी ने महिला से अश्लील गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसने महिला और उसकी मां के साथ मारपीट की तथा बाल पकड़कर घसीटा, जिससे दोनों को चोटें आईं।

Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए उसके विरुद्ध गुंडा बदमाश की कार्रवाई भी की जा रही है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, आरक्षक राज पांडे एवं रमेश भारद्वाज की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button