Advertisement Carousel
Blog

अंतरजिला जुआरियों के खिलाफ बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

अंतरजिला जुआरियों के खिलाफ बिर्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बिर्रा पुलिस ने अंतरजिला जुआरियों के खिलाफ छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।


दिनांक 01 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सोनादह स्थित आम बगीचा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिर्रा पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।


पुलिस जांच में दो अलग-अलग जुआ फड़ संचालित होना पाया गया, जिस पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आरोपियों के कब्जे से कुल 15,970 रुपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपी जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिलों के निवासी हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह अंतरजिला स्तर पर संचालित जुआ गतिविधि थी।


गिरफ्तार आरोपी
प्रदीप कुमार (25 वर्ष), निवासी सोनादह
कृष्णा मनहर (27 वर्ष), निवासी सोनादह
शिवा निराला (28 वर्ष), निवासी सोनादह
दुर्गेश साहू (24 वर्ष), निवासी नगरदा, जिला बिलाईगढ़
लोकनाथ खूंटे (25 वर्ष), निवासी सोनादह
खोलबहरा रात्रे (27 वर्ष), निवासी सोनादह
डहारू कश्यप (40 वर्ष), निवासी जमड़ी, जिला सक्ती
मंजित सारथी (39 वर्ष), निवासी जमड़ी, जिला सक्ती
धर्मेश कुमार धीवर (35 वर्ष), निवासी केरा
सम्मेलाल कश्यप (33 वर्ष), निवासी सिंघुल
राकेश साहू (33 वर्ष), निवासी किरीत
खिरोज कुमार रात्रे (44 वर्ष), निवासी हसौद

Advertisements


पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि नरेन्द्र शुक्ला, सउनि तीजराम जांगड़े, प्रधान आरक्षक गौतम गोविन्द पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दोमनिक तिग्गा सहित आरक्षक रघुवीर यादव, रामसाय साहू, दिलीप कश्यप, पतिराम यादव, राजकुमार जोशी एवं जनक राम कश्यप का विशेष योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button