Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सतनामी समाज का भव्य आयोजन: मुरा में गुरु गद्दी पूजा और भजन संध्या, तैयारियां जोरों पर

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

Advertisements

रायपुर जिले से एक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां ग्राम मुरा में तीन दिवसीय गुरु गद्दी पूजा एवं मंगल भजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

रायपुर (छत्तीसगढ़) के थाना खरोरा अंतर्गत ग्राम मुरा में 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक गुरु गद्दी पूजा एवं मंगल भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि समस्त सतनामी समाज और ग्रामवासियों द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं।

इस पावन अवसर पर प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक सतनाम भजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।
6 अप्रैल: सनम टंडन
7 अप्रैल: द्वारिका बर्मन
8 अप्रैल: भगवती टंडेस्वरी

कार्यक्रम के अंतिम दिन 8 अप्रैल को विशेष समापन समारोह दोपहर 1 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजित होगा।
इस दौरान भंडारा, प्रतिभावान सम्मान समारोह और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता, आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है।

इस आयोजन को सफल बनाने में भंडारी दुलारदास गायकवाड़, धरमदास डहरिया, कामता प्रसाद सारंग, साटीदार राजकुमार कोसले सहित समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासी मुरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

तो अगर आप भी भक्ति और भजन का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस भव्य आयोजन का हिस्सा जरूर बनें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button