Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

दीक्षांत समारोह में अपनी माँ और गांव वालों को समारोह में देख पुत्र का सीना तन गया…

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से लक्ष्मीनारायण लहरे

Advertisements

सारंगढ़।चंद्रखुरी रायपुर नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकेडमी में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ।सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कोसीर मुख्यालय के गांव दहिदा  निवासी श्रीमती मुन्नी बाई भारती पुत्र रमाशंकर भारती का छत्तीसगढ़ पुलिस में (सब इंस्पेक्टर) के पद पर चयन हुआ है।

Advertisements
Advertisements

दीक्षांत समारोह में रमाशंकर भारती (सब इंस्पेक्टर)ने दीक्षांत के पश्चात अपने गांव से पहुंची माँ श्रीमती मुन्नी बाई भारती को सैल्यूट देते हुए सम्मान दिया वही अपने गांव दहीदा से पहुंचे हुए लोगों को देख सीना तन गया।इस पल को ग्रामीण लोगों ने देख खुशी जाहिर किए!उन्होंने पुलिस कांस्टेबल रहते हुए रखी पढ़ाई जारी सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास की है।पहली प्रयास में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की पुलिस कांस्टेबल भारती का परीक्षा परिणाम के उपरांत सब इंस्पेक्टर पद पर चयन होने की खबर मिलते ही परिजनों एवं उनके चाहनेवालों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

ड्यूटी के बाद जो समय मिलता था,उन्होंने इसका सदुपयोग करते हुए सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इनके अथक प्रयास व मेहनत रंग लाया और इन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल की।दीक्षांत समारोह मे अपने गांव दहीदा से पहुंचे मुकेश भारद्वाज, पंकज खूंटे,उतरा साहू, राहुल सिदार, शेखर खूंटे,चमार सिंग राजपूत,भाई मनोज भारती गुलशन भारती,दीक्षांत समारोह मे परिवार के साथ शामिल हुए!!

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button